इंदौर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या:4 बदमाशों ने किया था हमला, 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

इंदौर के एरोड्रम इलाके की शुभम पैलेस कॉलोनी में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में चार बदमाशों ने एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या कर दी। सोमवार देर रात पुलिस ने इस मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो साथियों की तलाश जारी है। टीआई तरुण सिंह भाटी को सूचना मिली थी कि शुभम पैलेस कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह बेस, उनके भांजे आरव सिंह बिष्ट और भाई तेजपाल सिंह रावत पर जानलेवा हमला हुआ है। परिजन सभी घायलों को मालवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान संजय सिंह बेस ने दम तोड़ दिया। संजय के भाई तेजपाल सिंह ने बताया कि उनका भाई संजय, भांजा और भतीजा डी-मार्ट जा रहे थे। घर की गली के कोने पर शराब पी रहे दो युवकों से उनकी बाइक टकरा गई, जिस पर विवाद हो गया। इस दौरान संजय ने फोन कर बताया कि आरोपी उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी जा चुके थे। आरोपियों में मोहित यादव, रितेश नरवरिया,ऋषभ वर्मा और अनिकेत का नाम सामने आया है। लोहे की रॉड, डंडों से किया हमला कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वापस आए और लोहे की रॉड, पत्थरों और डंडों से तीनों पर बुरी तरह हमला किया। इस हमले में संजय सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में देर रात यादव और उसके एक अन्य साथी को पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संजय के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं और जिला न्यायालय में मुंशी का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार संजय अविवाहित थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *