फाजिल्का के 119 पुलिस कर्मचारी डीजी डिस्क से सम्मानित:डीजीपी गौरव यादव ने किया सम्मान, साढ़े तीन लाख से अधिक का नकद इनाम

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा फाजिल्का जिले के करीब 119 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को डीजी डिस्क लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि फाजिल्का पुलिस द्वारा भारत पाकिस्तान सरहद इलाके में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस के नाके, पंजाब- राजस्थान सरहद पर हाईटेक नाके लगा लगातार सख्ती करते हुए नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब सरकार के युद्ध नशा विरूद्ध अभियान के तहत भी पुलिस ने अब तक कई मुकदमे दर्ज किए। न सिर्फ आरोपियों को पकड़ा गया बल्कि रिकवरी भी की गई। जिसमें पुलिस अब तक हेरोइन, अफीम, पोस्त व अन्य नशे से संबंधित मामलों पर कार्रवई की जा चुकी है। ये कार्रवाई आगे भी जारी है। 341 कर्मचारी पहले ही हो चुके सम्मानित फाजिल्का पुलिस की इस ईमानदारी और जज्बे के साथ की जा रही ड्यूटी के बदले पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जिले के करीब 119 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को डीजी डिस्क लगाकर सम्मानित किया गया है। बता दें कि 341 पुलिस कर्मियों को पहले दर्जे के सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तो वहीं पुलिस की बेहतर कारगुजारी के बदले करीब 3 लाख 62 हजार 600 रुपए की नकद राशि देते हुए हौसला अफजाई भी की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *