किराना दुकान में घुसकर की चोरी, दो लोगों पर अपराध दर्ज

भास्कर न्यूज| जांजगीर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात मोहल्ले के दो युवक चोरी की नीयत से दुकान में घुसे और दुकान के अंदर गल्ले में रखा नकद और सामान लेकर भाग निकले, इधर वारदात के बाद पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र क​ा है। जानकारी के अनुसार बेलदारपारा िनवासी सप्नील मसीह किराना दुकान का संचालक है। उसके घर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात लगभग 1 बजे मोहल्ले में रहने वाला युवक अजय खैरवार और विनय वाल्मिकी चोरी के नीयत से अंदर घुसे, इसी बीच सप्नील की मां की नजर की पड़ी तो महिला इसका विरोध करने लगी, मगर दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में रखे सामानों को लेकर भाग गए। वारदात के बाद सप्नील थाना पहुंचा और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। बहरहाल पुलिस ने मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर विनय ​वाल्मिकी व एक अन्य के खिलाफ एफएफआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *