फाजिल्का जिले में सदर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक पाकिस्तान में फोन से बात कर हेरोइन मंगवाने की फिराक में था। जिसको सूचना के आधार पर पकड़ा गया है । पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है । जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा । एसएचओ प्रगट सिंह सिद्धू का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है । रिमांड दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी । पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की फिराक में था जानकारी देते हुए फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ प्रगट सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कांवा वाली सतलुज करीक के पास छिप कर बैठा और फोन के जरिए पाकिस्तान में बात कर रहा है । जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की फिराक में है ।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वॉट्सऐप काल के जरिए करता था बात एसएचओ प्रगट सिंह का कहना है कि पकड़े हुए आरोपी की पहचान राज सिंह,वासी गांव महात्म नगर के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि युवक वॉट्सऐप काल के जरिए विभिन्न नंबरों पर पाकिस्तान बात करता था । इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज किया गया है । जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब ये जांच करने की फिराक में है कि राज सिंह पाकिस्तान में किन लोगों से संपर्क में था । और उसके द्वारा कैसे नशे का कारोबार किया जाना था । और भारत में किस नेटवर्क के साथ उक्त लोग काम कर रहे है । ये सभी जांच विषय है । जिसपर अब पुलिस काम कर रही है ।


