बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल:कायमसर माता मंदिर जा रहे थे, ड्राइवर कार सहित मौके से फरार

रामगढ़ के पास मंगलवार दोपहर एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दंपती कायमसर गांव स्थित माता मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल दंपती की पहचान रामगढ़ के वार्ड पांच निवासी सरोज देवी (45) और उनके पति विनोद स्वामी (48) के रूप में हुई है। सरोज देवी ने अस्पताल में बताया कि वे मंगलवार दोपहर अपने बेटे मनीष के साथ कायमसर गांव स्थित माता मंदिर जा रहे थे। रामगढ़ से निकलते समय एक ट्रक को ओवरटेक कर रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद स्वामी के पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि सरोज देवी के मुंह और पैर में भी गंभीर चोटें लगीं। बेटे मनीष ने घायल माता-पिता को तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। फिलहाल विनोद स्वामी और सरोज देवी का डीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *