सलूंबर हेल्थ पॉइंट गार्डन पर सलूम्बर जिले मे राजस्थान में नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद सलूंबर जिले में पहली बार ‘युवा संसद’ का भव्य आयोजन कर एक नया राजनीतिक व वैचारिक अध्याय लिखा गया। जिला कांग्रेस कमेटी सलूंबर के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक युवा सम्मेलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परमानन्द मेहता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को न केवल अपनी बात रखने का मंच दिया,बल्कि संगठनात्मक राजनीति में उनकी निर्णायक भूमिका को भी मजबूती प्रदान की। सम्मेलन में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।खास बात यह रही कि कार्यक्रम का आयोजन,संचालन और विचार-विमर्श पूरी तरह जिले के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।सम्मेलन की थीम “युवा सोच – नया भारत”रखी गई,जो युवाओं की आकांक्षाओं,चुनौतियों और भविष्य की दिशा को दर्शाती है। डिजिटल चुनौतियों तक हुआ विचार-मंथन युवा संसद में रोजगार, शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे, पर्यावरण संरक्षण, राजनीतिक सहभागिता, डिजिटल व तकनीकी चुनौतियां, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों सहित स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं ने बेरोजगारी, नई शिक्षा नीति, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के प्रभाव, डेटा प्राइवेसी, एआई से रोजगार पर असर, मानसिक स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की पहुंच जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवा संसद का उद्देश्य केवल संवाद नहीं, बल्कि संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना और नीतिगत सुझावों को आगे तक पहुंचाना है। मंच से युवाओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी और जिले की समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस सुझाव दिए। युवाओं के लिए सशक्त मंच सम्मेलन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सलूंबर का युवा जागरूक है, सवाल पूछता है और समाधान चाहता है। युवा संसद ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में एक प्रभावी पहल की है। सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलूंबर के समस्त युवा पदाधिकारी एवं सभी मंडल के युवा एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त प्रकोष्ठ ST, SC ,OBC, सेवादल,यूथ कांग्रेस, NSUI राजीव गांधी पंचायत राज संगठन एवं सभी पंचायतों के युवा कार्यकर्ता सलूम्बर जिला के समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


