रोडवेज रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंडिंग मांगें पूरा करने की मांग:कर्मचारी यूनियनों ने रोडवेज डिपो में नारेबाजी की, 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया

सीकर में आज रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंडिंग मांगों के समाधान समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। रिटायर्ड एंप्लाॅय यूनियन ने बताया कि लंबे समय से पेंशन और अन्य रिटायरिंग प्राॅफिट से जुड़े कई मामले अटके हुए हैं, जिससे पेंशनर्स को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिटायर्ड कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद देय ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण आदि अन्य बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग को लेकर डिपो चीफ मैनेजर को रोडवेज एमडी को ज्ञापन सौंपा। रिटायर्ड कर्मचारियों ने आज ज्ञापन देकर कहा कि 7वें वेतनमान के आधार पर निर्धारित पेंशन के बकाया एरियर का निपटारा करने और जीपीएफ पेंशनर्स की रोकी गई। महंगाई राहत की समस्त किस्तों का भुगतान करने की मांग रखी गई।इसके साथ ही पूरी पेंशन देने, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन लाभ देने तथा पेंशन नियमों को कर्मचारी हित में लागू करने की भी मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो पेंशनर्स को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *