सड़क हादसे में कॉलेज स्टूडेंट की मौत:10 मिनट में वापस आने की कहकर घर से निकला, दोस्तों के साथ डाढ़ देवी में घूमने गया, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई।स्टूडेंट रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्टूडेंट को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। स्टूडेंट रौनक गुप्ता (18) छावनी रामचंद्रपुरा का निवासी था। बड़े भाई राहुल ने बताया कि रौनक फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करता था। रविवार को 10 मिनट में वापस आने की कहकर निकला था। मैं भी शाम 5 बजे घर से निकल गया। रात 8 बजे मम्मी ने फोन करके रौनक के एक्सीडेंट की सूचना दी। जानकारी करने पर पता लगा कि रौनक उसके दोस्तों के साथ डाढ़ देवी घूमने चला गया था। बाद में उसने फोन करके डाढ़ देवी में होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर होना बताया है। रौनक के सिर पर गम्भीर चोट लगी थी। रौनक के साथ एक दोस्त रोहन भी था। उससे बात करने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने उससे बात नहीं करवाई। रौनक के साथ 4-5 अन्य दोस्त थे। उनका नाम मालूम नहीं। पुलिस जांच के बाद ही कारणों का पता लगेगा। उद्योग नगर थाना हेड कॉस्टेबल घमंडी ने बताया कि कल शाम को डाढ़ देवी रोड़ पर एक्सीडेंट हुआ था।हादसा के कारण सामने नहीं आए। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *