ओबेन इलेक्ट्रिक ने ली राजस्थान में एंट्री, जयपुर से शुरुआत:इंटरएक्टिव एक्सपीरियंस के जरिए ई-बाइक के मेजर कंपोनेंट्स की मिलेगी जानकारी, 2025 में होगा विस्तार

भारत की मशहूर घरेलू इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक ने जयपुर में शोरूम और सर्विस सेंटर के शुभारंभ के साथ राजस्थान में अपनी शुरुआत कर दी है। यह शोरूम टोंक रोड, गांधी नगर स्थित है और जयपुर में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाया गया है। तीन मंजिला यह प्रमुख शोरूम ओबेन इलेक्ट्रिक की देशभर में मजबूत उपस्थिति स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 (FY25) तक भारत के 12 प्रमुख शहरों में 50 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर खोलना है। इस शोरूम में ओबेन इलेक्ट्रिक की लेटेस्ट कम्प्यूटर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोर ईजी उपलब्ध होगी। बेंगलुरु में ओबेन इलेक्ट्रिक के फ्लैगशिप एक्सपीरिएंस सेंटर से प्रेरित जयपुर शोरूम आधुनिक डिजाइन और नई पीढ़ी की कस्टमर इंटरेक्शन टेक्नोलॉजी का मेल है। यह शोरूम चार मुख्य जोन्स में विभाजित है। मोटो लाइव: जहां कस्टमर उत्पादों के साथ जीवंत और आकर्षक अनुभव कर सकते हैं। मोटो एक्स: इंटरएक्टिव एक्सपीरिएंस के जरिए मोटरसाइकिल के प्रमुख घटकों की गहराई से जानकारी प्रदान करता है। मोटो जेन : कस्टमर्स के आराम और बातचीत के लिए एक आरामदायक लाउंज। मोटो रैक : जहां नई एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज प्रदर्शित किए गए हैं। बेहतर डिजाइन के साथ यह शोरूम एक प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें ओबेन केयर शामिल है, जो एक डेडिकेट सर्विस सेंटर है। यह आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रदान करता है, जिसमें सुविधाजनक डोर स्टेप सर्विस भी शामिल हैं।
ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा कि ‘राजस्थान के जयपुर जैसे जीवंत बाजार में प्रवेश करना ओबेन इलेक्ट्रिक की भारत में मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल में गर्व से जुड़े हुए ब्रांड के रूप में, प्री-बुकिंग के जरिए रॉर ईज को लेकर जयपुर के उत्साही जवाब ने हमारे विकास की कहानी में इस शहर के महत्व को रेखांकित किया है। यह नया शोरूम जयपुर के पर्यावरण के प्रति जागरूक कस्टमर्स के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने में सहज बदलाव को सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है, साथ ही मजबूत बिक्री और आफ्टर सर्विस का समर्थन करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *