हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इसमें चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजेश ने ट्रक किसी दूसरे ट्रक के पीछे भिड़ने का आशंका जताया। हालांकि पुलिस एक्सीडेंट की जांच कर रही है। मृतक की पहचान संजय कुमार (26) निवासी अगया गांव जिला गोरखपुर यूपी के रूप में हुई। संजय पंजाब के मोहाली में ट्रांसपोर्ट पर बतौर ड्राइवर काम करता था। एक्सीडेंट के बाद संजय का शव ट्रक के केबिन में फंस गया। पुलिस काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। संजय अपनी पीछे पत्नी सोनकली, बेटे सत्यम और अंकित को छोड़ गया। बेटे को मिली हादसे की सूचना सेतवान निवासी अगया ने पुलिस में बयान दर्ज कराई कि मेरे बेटे राजेश कुमार को उसके भाई संजय की एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिली थी। उसका बेटा संजय कुमार ट्रक (HR38 X-1888) में सामान लेकर अम्बाला की तरफ जा रहा था। उसके आगे चल रहे ट्रक ने चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे संजय का ट्रक उससे टकरा गया। सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसा टक्कर लगते ही ट्रक का केबिन बुरी तरह टूट-फूट गया और संजय स्टेयरिंग और केबिन में फंस गया। चोटों की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई। ट्रांसपोर्टर ने एक्सीडेंट की फोटो संजय के भाई राजेश के पास भेजी थी। उसके बाद परिवार कुरुक्षेत्र पहुंचा था। अज्ञात ड्राइवर पर केस दर्ज पुलिस ने बयान के आधार पर थाना सदर थानेसर में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


