चूल्हे पर उबलते पानी में गिरने से मासूम झुलसा:हाथ, पेट समेत शरीर के कई अंग जले; पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

पाली में एक साढ़े चार साल का मासूम चूल्हे पर गर्म हो रहे पानी में गिरकर झुलस गया। मासूम का फिलहाल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार- बच्चे की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र निवासी निवासी जगदीश कुमार का साढ़े चार साल का बेटा युवराज रविवार शाम करीब सात बजे घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान आंगन में चूल्हे पर गर्म हो रहे पानी में अचानक अंसतुलित होकर गिर गया। मासूम को परिजन उपचार के लिए मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से पाली रेफर कर दिया गया। फिलहाल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में घायल का उपचार जारी है। हादसे में उसका प्राइवेट पार्ट, हाथ और पेट के ऊपर का हिस्सा जल गया। घायल के पिता ने बताया- उनकी पत्नी मजदूरी करती है। उसके नहाने के लिए चूल्हे पर गर्म पानी कर रहा था। इसी दौरान भगोनी में गिरने से बेटा झुलस गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *