बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में 29 जनवरी से 18 फरवरी तक हो रही सेना भर्ती (वर्ष 2025-26) की तैयारियां अंतिम चरण में है। बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू और झुंझुनूं समेत कुल पांच जिलों के केंडिडेट्स इस भर्ती में शामिल होंगे। सभी केंडिडेट्स के लिए अलग अलग समय और निर्धारित किया जा चुका है। सेना भर्ती के इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि सेना भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन के साथ मिल कर पिछले चार महीनों से तैयारियां की जा रही है। तैयारियां अब अंतिम चरणों में है। भारतीय सेना के महानिदेशक भर्ती (डीजीआर) के नवीनतम प्रोटोकॉल और निर्देशों के अनुसार तैयारियां की गई है। उम्मीदवारों को भर्ती संबंधी परीक्षाओं के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाएगा। भर्ती स्थल पर सुरक्षा और अनुशासन
कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा स्थल तक हर जगह सेना और पुलिस बल तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं और सभी प्रतिभागियों को निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया
कर्नल ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है। किसी भी प्रकार के अनुचित प्रभाव, रिश्वत या बिचौलियों के माध्यम से चयन संभव नहीं है। उन्होंने उम्मीदवारों को हिदायत दी है कि वे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सेना भर्ती कार्यालय या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें। फिटनेस और ईमानदारी ही सफलता की कुंजी
कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होना आवश्यक है। सेना में चयन के लिए ईमानदारी, अनुशासन और कड़ी मेहनत अनिवार्य हैं। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से पहले पर्याप्त अभ्यास करने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। रैली ग्राउंड में उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण बिंदू फिजिकल में पास होने पर अगले राउंड में प्रथम दिन का कार्यक्रम सभी पांच जिलों के उम्मीदवार 29 जनवरी को अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश वेबसाइट और एडमिट कार्ड के माध्यम से पहले ही जारी किए जा चुके हैं। क्या है अग्निपथ योजना कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि अग्निपथ योजना युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में अल्पकालिक सेवा का अवसर प्रदान करती है। इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार वर्षों तक सेवा करनी होगी, जिसके दौरान उन्हें उत्कृष्ट वेतन, भत्ते और प्रशिक्षण प्राप्त होगा। सेवा पूरी होने पर एकमुश्त वित्तीय सहायता (सेवा निधि) और कौशल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह योजना युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति को बढ़ावा देती है।


