जीआरपी पुलिस सवाई माधोपुर ने दो सायबर ठग किए गिरफ्तार:सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर पर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर से साइबर ठगी व सट्टेबाजी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिलखुश मीणा (22) पुत्र हरकेश मीना एवं शंकरलाल मीणा (30) पुत्र चरत लाल मीणा, निवासी दोबड़ा खुर्द, थाना सूरवाल को गिरफ्तार किया है। रकम चार से पांच गुना करने का देते थे झांसा थानाधिकारी जीआरपी सवाई माधोपुर हरिमन मीणा ने बताया कि एडीजी पुलिस (रेलवे) राजस्थान जयपुर सुष्मित विश्वास, आईजी रेलवे जयपुर अजयपाल लाम्बा व एसपी जीआरपी अजमेर नरेन्द्र सिंह के आदेशानुसार एएसपी जीआरपी अजमेर नरेश कुमार शर्मा और सीओ पुलिस जीआरपी सर्किल कोटा शकील अहमद खां के सुपरविजन में सायबर ठगी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में थानाधिकारी जीआरपी सवाई माधोपुर हरिमन मीणा CI के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 23 जनवरी को रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 01, कोटा साइड स्थित पार्सल कार्यालय के सामने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो युवकों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी व सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा। पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से टेलीग्राम के कई बड़े चैनल संचालित होना पाया गया, जिनके माध्यम से ऑनलाइन मटका, क्रिकेट सट्टा, आईपीएल सट्टा तथा “चार-पांच गुना पैसा कमाने” का झांसा देकर हजारों लोगों से ठगी की जा रही थी। ठगी के बाद पीड़ितों को ब्लॉक कर दिया जाता था। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए सेक्सटॉर्शन की गतिविधियों में भी संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से Realme P15G व Vivo Y16 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय एसीजेएम रेलवे कोर्ट कोटा में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *