बठिंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:खेत में 7-8 फुट नीचे दबने से गई जान, सामान छोड़कर लौट रहा था अपने घर

बठिंडा-गोनियाना रोड पर हर-रायपुर के पास गांव झंडवाला रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संतुलन बिगड़ने से खेत में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप गिल एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटी हुई थी। जानकारी मिलने पर थाना नहियांवाला की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय जीवन सिंह पुत्र जंटा सिंह (35) निवासी गांव झंडवाला के रूप में की। सहारा संस्था के कार्यकर्ताओं और गांववासियों ने मिलकर मृतक जीवन सिंह के शव को बाहर निकाला। सामान ढोने का काम करता था युवक मृतक जीवन सिंह सामान ढोने का काम करता था। जिसमें वह एक जगह से सामान उठाकर दूसरी जगह पहुंचाता था। आज शाम भी वह सामान छोड़कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से 7-8 फुट नीचे गिरी और उसके नीचे दबने से जीवन सिंह की मौत हो गई। थाना नहियांवाला के जांच अधिकारी एएसआई देशराज ने बताया कि यह एक प्राकृतिक हादसा था। मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर के बयान पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया, जिसे बाद में परिवार वालों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *