दो-दो बुलडोजर से मंत्री पर फूल बरसाए VIDEO:रैणी के टहटड़ा गांव में हजारों की भीड़ दंगल एवं ध्वजारोहण में पहुंची थी

राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पर मंगलवार को अलवर के रैणी के गांव टहटड़ा मे ंदो-दो जेसीबी से जमकर फूल बरसाए। यहां बालाजी बाबा के पावन धाम पर 51 फीट विशाल ध्वजारोहण एवं दंगल सहित धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री बेढम ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता की जीवंत झलक देखने को मिलती है। इस प्रकार के आयोजन ना केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि सामाजिक समरस्ता, सांस्कृतिक गौरव और जन-जन के विश्वास का जीवंत प्रमाण है। ग्रामीणों का स्नेह, अपनत्व और विश्वास ही मेरी जन सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। जनसेवा, जनसंवाद और जनकल्याण का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि देश के विकास के साथ-साथ हमारी संस्कृति व विरासत का संरक्षण जरूरी है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में आगे बढकर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार देश की संस्कृति को बढाने, युवाओं व किसानों की समृद्धि के लिए निरन्तर सकारात्मक भाव से काम कर रही है। इस दौरान सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *