कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मनरेगा मजदूरों से बात की:इंद्राज गुर्जर बोले- भाजपा योजना को समाप्त करने की कर रही कोशिश, हम अंत तक लड़ेंगे अधिकारों की लड़ाई

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने मंगलवार को विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के कोटपूतली-बहरोड़ जिले की ग्राम पंचायत गोविंदपुरा-धाभाई में मनरेगा मजदूरों से संवाद किया। यह संवाद “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत नरेगा स्थल पर हुआ। मनरेगा कर्मियों ने भाजपा पर लगाए आरोप इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने केंद्र की सरकार पर मनरेगा को समाप्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। मजदूरों ने कहा कि मनरेगा ने गांवों में बेरोजगारी खत्म की है और यह ग्रामीण क्षेत्रों की जीवन रेखा है। मनरेगा रोजगार को मजबूत करने वाली योजना- इंद्राज गुर्जर कांग्रेस नेता इंद्राज गुर्जर ने इस दौरान कहा- मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के जीवन, रोजगार और सम्मान का मजबूत आधार है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसे कमजोर या समाप्त करने का कोई भी प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार होगा, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों को किया जागरूक अभियान के दौरान ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उनकी आवाज को एकजुट किया गया। मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। गुर्जर ने दोहराया कि यह अधिकारों की लड़ाई है और इसे अंतिम दम तक लड़ा जाएगा। इस अवसर पर विराटनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र रातावाल, पावटा ब्लॉक अध्यक्ष महादेव यादव, विराटनगर प्रधान प्रतिनिधि कैन्हयालाल सराधना, छापुडा मंडल अध्यक्ष ग्यारसीलाल जाट, बाड़ी जोड़ी मंडल अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, बंशीधर यादव, सरपंच प्रतिनिधि शिवपाल चेची और जीएसएस अध्यक्ष हरिसिंह धाभाई सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *