छतरपुर में रविवार शाम एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला मजदूरी करके शाम को पैदल वापस लौट रही थी, उसी समय यह हादसा हो गया। हादसा पन्ना रोड पर महिंद्रा एजेंसी के सामने का है। यहां कोमल पति रामस्वरूप उम्र 38 साल निवासी बृजपुरा रविवार सुबह मजदूरी करने के लिए पन्ना रोड महिंद्रा एजेंसी के पास डॉक्टर एसके दीक्षित की बिल्डिंग में गई थी, शाम को लौटते समय महिंद्रा एजेंसी के सामने अज्ञात बाहर ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोमवार की सुबह 11 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के पिता महिलाल पाल ने बताया कि मुझे फोन से दामाद रामस्वरूप ने घटना की जानकारी दी थी हम लोग देर रात अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। भतीजे मुन्नी लाल पाल ने बताया कि चाची कोमल मजदूरी करने के लिए पन्ना रोड महिंद्रा एजेंसी के पास डॉक्टर एसके दीक्षित की बिल्डिंग में गई थी, शाम को घर आते वक्त किसी अज्ञात बहन ने उनको टक्कर मार दी सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


