शिवपुरी में जमीन विवाद में युवक को मारी गाेली:घायल बोला- घर से अगवा कर कार से लाए, रास्ते में पीटा, फिर गोली मारी

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के NH-27 पर बने पृथ्वी ढाबा के पास रविवार सुबह एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला। ग्रामीण हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। ढाबा संचालक की सूचना पर करैरा थाना पुलिस ने ग्रामीण को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हैं। ग्रामीण का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते उस पर कट्टे से फायर कर उसे हाईवे पर फेंका गया है। बाद में घायल को करैरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। जमीनी विवाद में अगवा किया, फिर मारी गोली भौंती थाना क्षेत्र के धुवाई गांव के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति ने बताया कि उसकी जमीन को लेकर गांव में विवाद चला आ रहा है। रविवार की रात वह अपने खेत पर सो रहा था। तभी रात एक बजे राजू, प्रीतम, पातीराम, मुकेश, धनीराम आये और उसे जबरदस्ती खेत से अपने साथ ले गए। यहां उन्होंने एक कार में उसे बैठा लिया। उसके साथ कार में मारपीट भी की। इसी दौरान रास्ते में राजू ने कट्टा निकाल लिया और जान से खत्म करने के लिए कट्टा मुझ पर तान दिया। मैंने अपने आप को बचाने के लिए कट्टे को अपने साथ से पकड़ लिया। तभी राजू ने फायर कर दिया, जिससे उसके हाथ में गोली लग गई। सभी लोग उसे करैरा के जुझाई गांव के पास हाईवे पर बने पृथ्वी होटल के पास फेंक गए। जिन लोगों पर आरोप वे परिवार के हैं इस मामले के करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई का कहना है कि कट्टे से फायर बिल्कुल नजदीक से किया गया है। ढाबे पर भी घायल को वाहन से फेंकते या उतारते किसी ने नहीं देखा है, जिन लोगों पर आरोप लगाए है। वह घायल के परिवार के ही बताये गए हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर बारीकी से जांच शुरू कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *