भरतपुर सेना के हथियार डिपो पर ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है। आर्मी के जवानों ने लगभग 1000 मीटर से ऊपर 4 से 5 ड्रोन उड़ने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव और थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। आर्मी जवानों ने ड्रोन का पीछा करने की कोशिश भी की लेकिन, अंधेरे का फायदा उठा कर ड्रोन गायब हो गए। मामला 25 जनवरी की रात का है। आर्मी की ओर से इस मामले की शिकायत दी गई है। एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटना 25 जनवरी की है। देर रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि सेना के हथियार के डिपो पर ड्रोन उड़ रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे और आर्मी के जवानों से मामले की जानकारी ली 1000 मीटर से ऊपर उड़ रहे थे ड्रोन आर्मी के जवानों ने बताया कि आसमान में करीब 1000 मीटर से ऊपर 4 से 5 ड्रोन उड़ रहे थे। देखते ही देखते अचानक ड्रोन गायब हो गए। अंधेरे में ड्रोन का पीछा करने की कोशिश भी की गई लेकिन, अंधेरे में ड्रोन गायब हो गए। आज आर्मी के अधिकारियों ने इसकी शिकायत भी दी है। जिसकी तकनीकी लेवल पर जांच की जा रही है। सीओ ग्रामीण कन्हैया लाल चौधरी मामले की जांच कर रहे हैं।


