शराब के नशे में पुलिसकर्मी ने टयूरिष्ट से अभद्रता, गिरफ्तार:महिला के विरोध पर लोगों ने पकड़ा, बाद में पुलिस के हवाले किया

गणतंत्र दिवस की शाम को धार्मिक नगरी पुष्कर में एक पुलिस जवान ने शराब के नशे में धुत होकर पर्यटकों से अभद्रता की। ड्यूटी पर मौजूद जवान की इस हरकत पर एक महिला ने विरोध जताया और लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जवान को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी की शाम को शराब के नशे में धुत पुलिस जवान पप्पू लाल मीणा ने पंच कुंड रोड स्थित बंगाली बाबा धर्मशाला क्षेत्र हंगामा किया और पर्यटकों से अभद्रता की। इस दौरान एक महिला उसके साथ पुलिस जवान का विरोध किया तो हाथापाई करने पर उतर गया। इसके बाद आसपास के होटल रेस्टोरेंट संचालकों ने नशे में धुत पुलिस जवान को पकड़कर पुष्कर पुलिस थाने में सूचना दी। इसके बाद पुष्कर थाने के एएसआई गोपाल लाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस जवान को पकड़ कर थाने ले गई। एएसआई गोपालसिंह ने बताया- आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस जवान में जुटी है। ……….. पढें ये खबर भी…. पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले प्रिंसिपल ने बदले सुर:कहा-व्यंग्यात्मक रूप में कह दी थी, भारत सनातन राष्ट्र; अब नेहरू का अभूतपूर्व योगदान बताया पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल ने अपने सुर बदल लिए है। पाकिस्तान को बड़ा भाई कहने की बात व्यंग्यात्मक रूप में कहने व भारत को सनातन राष्ट्र बताया है। साथ ही नेहरू के योगदान को अभूतपूर्व बताया। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *