पंजाब में 88.14 करोड़ रुपए का हुआ निवेश:5574 निवेश प्रस्ताव आए, 4 लाख को मिलेगा राेजगार, 58 हजार उद्योग हुए रजिस्ट्रर

पंजाब में मिशन इनवेस्टमेंट के तहत 88.14 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। कई नामी कंपनियों ने पंजाब में निवेश की दिलचस्पी दिखाई है। यह दावा पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने किया। उन्होंने बताया कि बहुत से बड़े उद्योग राज्य में अपनी इकाईयां स्थापित कर रहें हैं और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति यहां निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं। 2022 से अब तक 5574 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 88014 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इससे तकरीबन 401217 लोगों को रोज़गार मिलेगा। इन कंपनियों ने पंजाब में किया निवेश पंजाब में टाटा स्टील लिमिटेड ने (2600 करोड़ रुपए), सनाथन पोलीकोट प्राईवेट लिमिटेड ( 1600 करोड़ रुपए), अंबुजा सीमेंटस प्राईवेट लिमिटेड (1400 करोड़ रुपए), रुचिरा पेपरज़ प्राईवेट लिमिटेड (1137 करोड़ रुपए), टोपन स्पैशलिटी फ़िल्मज प्राईवेट लिमिटेड ( 787 करोड़ रुपए), नैसले इंडिया प्राईवेट लिमिटेड ( 583 करोड़ रुपए), हैपी फोरजिंगज प्राईवेट लिमिटेड ( 438 करोड़ रुपए), फरूडेनबर्ग ग्रुप ( 339 करोड़ रुपए), ओएकेमेटकोरप लिमिटेड ( 309 करोड़ रुपए) और कारगिल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड ने (160 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। 58 हजार उद्योगों ने किया रजिस्ट्रेशन सीएम कहा कि राज्य सरकार की नीतियां भी उद्योग समर्थकीय है और छोटे एंव मध्यवगर्यी उद्योगपति अपना कारोबार आज ही एक हल्फिया बयान दे कर शुरू कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया 3 सालों के अंदर पूरी की जा सकती है। सौंद ने बताया कि राज्य का “इनवेस्ट पंजाब” पोर्टल अपनी कारगुज़ारी से 28 राज्यों में से पहला स्थान रखता है और इस पर 58 हजार के करीब छोटे और मध्यवगर्यी नए उद्योगों ने रजिस्ट्रेशन करवाई है, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। इससे पहले सीएम ने जर्मनी का दौरा किया था पंजाब सरकार की ओर से निवेशकों को राज्य में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम ने वर्ष 2022 में जर्मनी का दौरा किया था। इसके बाद कई कंपनियों ने निवेश में रुचि दिखाई। राजपुरा समेत कई कंपनियों ने निवेश किया है। वहीं, टाटा लुधियाना में अपना प्लांट लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *