दतिया में अज्ञात वाहन की बाइक सवार एक की मौत:दूसरा घायल, बसवा रोड पर सासुती गांव के पास हुआ हादसा

दतिया जिला अस्पताल में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सोमवार दोपहर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, दुरसडा थाना अंतर्गत बसवा रोड पर सासुती गांव के पास अज्ञात वाहन ने रविवार दोपहर बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में चरवरा गांव निवासी 50 वर्षीय नंदकिशोर पिता लालाराम उर्फ शिल्पे साहू और माया अहिरवार घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए पहले भांडेर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। यहां उपचार के दौरान नंद किशोर की मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों बाइक सवार किसी काम से भांडेर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *