राजगढ़ में महिला से छेड़छाड़:अश्लील इशारे करता था, जान से मारने की धमकी भी दी; पुलिस कर रही तलाश

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के सोनकच्छ इलाके में 27 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ हुआ। महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार महिला सोनकच्छ इलाके में जा रही थी, तब आरोपी धनराज प्रजापति ने उसका पीछा करना शुरू किया और अश्लील इशारे करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने नरसिंहगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और अश्लील हरकतों से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *