संभल में मंदिर के कुएं से 3 मूर्तियां मिली:मंदिर से संभलेश्वर शब्द मिटाया, BJP नेता बोले-हिंदुओं का दर्द सामने आना चाहिए

संभल में 46 साल बाद शिव मंदिर खुलने के तीसरे दिन कुएं से 3 मूर्तियां मिली। ये पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियां हैं। इधर, शिव मंदिर से संभलेश्वर शब्द को मिटा दिया गया है। सुबह सिंदूर से मंदिर की दीवार पर संभलेश्व महादेव मंदिर लिखा गया था। पुजारी ने दावा किया कि यह मंदिर कार्तिकेय महादेव मंदिर के नाम से दर्ज है। सोमवार सुबह से मंदिर में पूजा-पाठ चल रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। कहा- कश्मीर के पंडितों का दर्द सबने सुना है, अब संभल के हिंदुओं का दर्द भी सामने आना चाहिए। इधर, मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम अब भी चल रहा है। एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि मंदिर के आसपास CCTV लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहां 24 घंटे सुरक्षा रहेगी। श्रद्धालुओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे कोई अराजक तत्व यहां न आ सके। मंदिर के सामने आने के बाद सीएम योगी ने कहा कि संभल नरसंहार के दरिंदों को सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था। संभल मंदिर से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *