रायपुर में महिला क्रिकेट चयन ट्रायल:अंडर-15 और अंडर-19 एज ग्रुप के लिए होगा ट्रायल, कल सुबह आठ बजे खिलाड़ियों को पहुंचना होगा RDCA ग्राउंड

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की ओर से महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ये ट्रायल 29 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे से रायपुर के आरडीसीए ग्राउंड, तेलीबांधा में होंगे। यह चयन प्रक्रिया सीजन 2026-27 के लिए की जा रही है। कौन ले सकता है ट्रायल में हिस्सा (कट-ऑफ डेट) अंडर-15 वर्ग: जिन खिलाड़ियों का जन्म 01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच हुआ हो। अंडर-19 वर्ग: जिन खिलाड़ियों का जन्म 01 सितंबर 2007 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल के लिए जरूरी दस्तावेज ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को नीचे दिए गए सभी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा— आयोजन स्थल और समय स्थान: आरडीसीए ग्राउंड, तेलीबांधा, रायपुर तारीख: 29 जनवरी 2026 समय: सुबह 8 बजे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *