अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिवार ने अस्पताल में चेकअप करवाया तो बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली थी। मामले में पिता की ओर से हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि थाने में पीड़ित पिता की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी है। बेटी को पेट में दर्द होने पर हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टर ने सोनोग्राफी करवाई तो प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली थी। पिता ने शिकायत देकर बताया कि करीब 31 महीने का गर्भ पेट में है। पिता ने नागफणी निवासी एक युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। आरोपी कलर पेंटिंग का काम करता है। पीड़िता के पड़ोस में जब वह काम करने गया तब इस दौरान पीड़िता की मुलाकात हुई थी। बाद में पीड़िता को वह एक रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ रेप किया था। आरोपी फरार है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


