भोपाल के संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर केंद्रीय पुस्तकालय में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा मधुर सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें विद्या की देवी का आह्वान किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने अपने संबोधन में कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की प्रतीक हैं और उनके बिना संसार अज्ञानता में डूब जाएगा। उन्होंने छात्राओं को कौशल विकास और आत्मविश्वास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाने के लिए पुस्तकालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के चेयरमैन सिद्ध भाऊजी के प्रेरक और मोटिवेशनल ग्रंथों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने बसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार साझा किए और बुद्धि, विवेक और ज्ञान के प्रसार पर चर्चा की।


