पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोना चोरी के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी राम नरेश कुदई खेड़ा मिर्जापुरा सुम्बारी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने अमृतसर में एक सुनार से 170 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था। जेवर तैयार करने के बहाने हो गया था फरार मामला 3 जनवरी 2025 का है, जब शिकायतकर्ता मनदीप सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मनदीप सिंह ने बताया कि वह न्यू प्रताप नगर सुल्तानविंड रोड पर सुनार की दुकान चलाते हैं और आरोपी राम नरेश पिछले 15 वर्षों से उनके यहां कारीगर के रूप में काम कर रहा था। आरोपी सामान तैयार करने के बहाने 170 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया और अपने कमरे में ताला लगाकर चला गया। बाकी सोने की बरामदगी में जुटी पुलिस पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में एएसआई हरनेक सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 54 ग्राम सोना और 19 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस बाकी सोने की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।


