करधनी इलाके में तेज रफ्तार एम्बुलेंस पलटी:कार्डिएक पेशेंट की मौत; एंबुलेंस में मौजूद 5 अन्य लोग घायल

करधनी थाना इलाके में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। बराला हॉस्पिटल से कार्डिएक पेशेंट सिराजुद्दीन को इमरजेंसी इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी एनएच-48 पर शर्मा हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में मरीज सिराजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस में मरीज सिराजुद्दीन के साथ उनके दो परिजन, बराला हॉस्पिटल का एक कंपाउंडर, एम्बुलेंस चालक प्रकाश, चालक का दोस्त मोहन और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। हादसे में शेष सभी लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *