रायगढ़ में 51 लोगों का लिया गया सैंपल:जांच के लिए रायपुर भेजा गया, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद लगातार की जा रही मानिटरिंग

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। टीम ने रातो रात पोल्ट्री फार्म की हजारों मुर्गिंया, चुजो व अंडो का नष्ट कर दिया गया। वहीं इस दौरान काम करने वाले सभी कर्मचारियों का भी सैंपल लिया गया था। जिसका रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पशु चिकित्सालय के उप संचालक डाॅ डीपी झरिया ने बताया कि पहले दिन पोल्ट्री फार्म के 13 कर्मचारियों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिया था। इसके बाद रविवार को 38 लोग कुल 51 लोगों का सैंपल लिया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आज भी दिन भर पोल्ट्री फार्म में भुसी की साफ-सफाई की गई और लगातार इस पर अधिकारी मनिटरिंग कर रहे हंै। कोई खबराने वाली स्थिति नहीं है। डोर टू डोर किया गया संपर्क
बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 1 किमी के दायरे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर लोगों से संपर्क किया गया। ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। हांलाकि पहले ही यह बात स्पष्ट किया जा चुका है कि पक्षियों से बर्ड फ्लू इंसानों को फैलने का कोई केस अब तक नहीं आया है।
सैंपल आने में 3 दिन लगते हैं
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बिरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि जिन लोगों का सैंपल लिया गया है। उनका सैंपल रायपुर एम्स भेजा गया है। 3 दिन में रिपोर्ट आता है। यह सतत प्रक्रिया है और डरने वाली कोई बात नहीं है। लगातार निगरानी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *