भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर FIR दर्ज:थाने के बाहर NSUI के प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मामला

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार अभद्र भाषा, गाली-गलौज और समाज में द्वेष फैलाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई की है। NSUI के प्रदर्शन और दबाव के बाद एक सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी अमित सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। NSUI के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई FIR इस मामले को लेकर रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थानाप्रभारी दीपक पासवान को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लगातार दबाव और जन आक्रोश के बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। NSUI ने कहा- नफरत की राजनीति बर्दाश्त नहीं NSUI ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के इशारों पर सोशल मीडिया में नफरत और ज़हर फैलाने वाले तत्व लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और NSUI का हर कार्यकर्ता ऐसे लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा। शान्तनु झा ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और अब असामाजिक मानसिकता को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *