हरियाणा को रेल बजट में 3416 करोड़ मिले:50 नमो भारत ट्रेनें चलेंगी, 5 वंदेभारत गुजरेंगी; हिसार-पानीपत समेत 34 अमृत स्टेशन बनेंगे

हरियाणा को केंद्रीय रेल बजट में केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस बार पेश होने वाले रेल बजट में रेल मंत्रालय की ओर से 3416 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा। इसका खुलासा खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि हरियाणा में नए रेल बजट के तहत 34 अमृत स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 50 नमो भारत ट्रेनें भी मिलेंगी। सबसे अहम बात यह है कि 5 वंदे भारत ट्रेनें भी हरियाणा में चलाई जाएंगी। इन वंदे भारत ट्रेनों से सूबे के 3 जिले कवर होंगे। ये 34 स्टेशन होंगे अपग्रेड
हरियाणा में 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके लिए बजट में 1149 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इन स्टेशनों में जंक्शन भिवानी, जींद, कुरूक्षेत्र, नरवाना और पानीपत जंक्शन शामिल हैं। वहीं, बाकियों में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भट्टू, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, होडल, कालांवाली, कालका, करनाल, कोसली, लोहारू, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, पलवल, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर और जगाधरी स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। 14 रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री ने बताया है कि 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किलोमीटर नए ट्रैक का निर्माण किया गया है। यह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लगभग पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है। 2014 से अब तक 1328 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक लाइनें बिछाई गई हैं। केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से हरियाणा में नए रेलवे ट्रैक को लेकर 14 परियोजनाएं चल रही हैं। इन 14 परियोजनाएं के तहत 1195 किलोमीटर की दूरी तय होगी। इस प्रोजेक्ट पर हरियाणा में 15,875 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। हरियाणा के 144 स्टेशनों पर वाइ-फाइ
रेल मंत्री ने कहा है कि वर्ष 2014 से 2025 तक हरियाणा में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को गति मिली है। इस दौरान 121 ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ। इस समय के दौरान 534 रेलवे फ्लाईओवर और अंडरब्रिज का निर्माण किया गया। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए कवच परियोजनाओं के तहत 398 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है। इस समय हरियाणा को 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी मिली है। वर्तमान में राज्य के 144 रेलवे स्टेशनों पर वाइ-फाइ की सुविधा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *