मावली तहसील के प्रकाशपुरा में आज राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए। टीम सुबह वहां पहुंच गई और करीब सुबह 11.15 बजे कार्रवाई शुरू की। पलाना कलां ग्राम पंचायत के राजस्व गांव प्रकाशपुरा में यह कार्रवाई की गई। मावली एसडीएम रमेश सिरवी के साथ टीम मौके पर पहुंची। मौके पर साथ में पुलिस बल भी लगाया गया। अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई गांव में चारागाह जमीन पर लोगों की और से बाड़े बना दिए गए तो कुछ ने पशुओं के गोबर एकत्रित करने के प्लेटफॉर्म बना दिए। आज टीम ने इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। पटवारी रीना यादव ने यादव ने बताया कि चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर रखे लोगो को नोटिस दिए गए थे। सोमवार को उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी कि उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि से बाड़े, कंटीले झाड़, रोडिया बना रखी और वहां बनाई दीवारें तोड़ी गई। मौके पर मावली विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, घासा तहसीलदार हेमंत शर्मा, नायब तहसीलदार नंदलाल जोशी, रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवराज सिंह, मावली थाना अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश पालीवाल आदि मौजूद थे। फोटो : लिलेश सुंयल


