स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा’ का समापन:गर्ल्स बीएड कॉलेज की स्टूडेंट्स ने खेल गतविधियों में दिखाया उत्साह

जोधपुर। शहर के पाल लिंक रोड पर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ‘स्पर्धा स्पोर्ट्स मीट’ के सोमवार को समापन हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जेएनवीयू कला व शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता मंगलाराम विश्नोई ने कहा कि छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। हमारे चरित्र की प्रधानता से जीवन अच्छा बनता है। समारोह में सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने कहा कि एक लड़की पढ़ लिखकर पूरे समाज को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाती है। संस्थान सचिव रिड़मल खान मेहर ने कहा कि शिक्षित छात्राएं पूरे परिवार के साथ समाज को भी मार्ग दिखाती है। सीईओ शकील परवेज ने विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राध्यापिकाओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सपना सिंह राठौड़, बी.एड. (को-एड) की प्राचार्य डॉ. श्वेता अरोड़ा भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *