भिंड के लहार में आज (सोमवार) प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार अयाची के निर्देशन में स्कूली वाहनों एवं अन्य वाहनों की चेकिंग की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार भाटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले 61 वाहनों से कुल 30,600 रुपए जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से स्कूली वाहनों पर ध्यान दिया गया। बच्चों को नियम विरुद्ध ले जा रहे वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया और चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे भविष्य में सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। कार्रवाई में न्यायिक कर्मचारी शेरसिंह दिवाकर, विपिन दोहरे, रवि वर्मा, अंकुर सक्सेना और विवेक टांक शामिल रहे। वहीं, लहार थाना पुलिस से उपनिरीक्षक मुंशीलाल डोंगर, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह तोमर, सुभाष जाट, राघवेंद्र सिंह, जयकुमार, श्याम गुर्जर, मोहित, महिला आरक्षक रश्मि और रानी भी उपस्थित रहे।


