विभिन्न बैंक के 350 कर्मी रहे हड़ताल पर

भास्कर न्यूज | सरायकेला सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार को व्यापक बैंक हड़ताल देखने को मिली। जिले के विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की कुल 125 शाखाओं के लगभग 350 अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे पूरे जिले में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। हड़ताल के कारण करोड़ों रुपये के लेन-देन प्रभावित हुए और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुब्रत महतो ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2023 में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को स्वीकृति दी जा चुकी है। इसे लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सहमति पत्र भारत सरकार को भी भेजा था, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से न तो इस पर कोई ठोस निर्णय लिया गया है और न ही गजट अधिसूचना जारी की गई है। हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की 125 शाखाएं बंद रहीं। नकद निकासी, जमा, चेक क्लीयरेंस और अन्य महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *