भगवान जगन्नाथ जी के चरणों में छप्पन भोग अर्पित किया

लुधियाना| फिरोजपुर रोड स्थित श्री जगन्नाथ धाम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पतंग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान को सरोबार कर दिया। उत्सव का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अशोक पराशर पप्पी, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जोहर ने संयुक्त रूप से पतंग उड़ाकर किया। अतिथियों ने मंदिर प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की। धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में शहर के गणमान्य व्यक्तित्वों विपिन जैन श्रमण, टोनी महाजन, कैलाश लड्ढा, नवीन भाटिया और अनिल अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किए। इसके पश्चात केशव गुप्ता, काका सूद, राजेंद्र छाबड़ा और विवेक गुप्ता ने विशेष महाआरती संपन्न की जिससे पूरा परिसर जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सतीश गुप्ता और अनिल सलूजा ने लुधियाना के समस्त निवासियों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *