लुधियाना| हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में श्री राधा गोविंद जी के प्राकट्य उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आगामी 4 फरवरी को आयोजित होने वाले इस भव्य समागम की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रबंधन और सेवादारों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उत्सव की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, प्रमोद दीवान, सोनी वालिया, सुभाष जिंदल और अनूप सग्गड़ ने बताया कि उत्सव वाले दिन प्रातः मंगला आरती के तुरंत बाद भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु सुबह से ही भगवान के दर्शन कर पुण्य के भागी बन सकेंगे। शाम को 7 बजे से भव्य हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा। इस विशेष बैठक में राज गोयल, एडवोकेट प्रवीण खारा, एडवोकेट लवीश ग्रोवर, दीपक जैन, सुखदर्शन जैन भोला, मदन गोयल, बसंत कुमार, प्रवीण अग्रवाल एम.के, पं. राज शर्मा, श्रवण स्वीट्स से विपन जैन और मानिक जैन सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।


