ध्वजारोहण के साथ एपीजे में मनाया गणतंत्र दिवस

जालंधर | महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान प्रिंसिपल यश पाल ने विद्यार्थियों को देशभक्ति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज हम सब अपने घरों और विद्यालयों में सुरक्षित और आराम से बैठे हैं क्योंकि हमारी सीमाओं पर हमारे सैनिक अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को यह समझाया कि देश का सम्मान करना और उसके लिए निष्ठावान रहना हमारा परम कर्तव्य है। इसके साथ ही खेल की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *