अलवर | एनईबी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सानिया अस्पताल के पास पिछले एक साल से सीवरेज लाइन डालने के नाम पर खोदी गई सड़क आज भी जस की तस पड़ी है। विभाग ने काम की शुरुआत तो जोश के साथ की, लेकिन इसके बाद काम को बीच में ही छोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि अभी तक पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी है। जगह-जगह गड्ढे और बिखरे पत्थर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। – रितेश खंडेलवाल


