अलवर| त्रिपोलेश्वर शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से 11 दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन 6 फरवरी से होगा। समिति के अध्यक्ष महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि 6 फरवरी को सुबह 11 बजे गणेश जी को निमंत्रण दिया जाएगा। 7 को को शाम 7.15 बजे त्रिपोलिया महादेव मंदिर में भजन संध्या होगी। 8 को सुबह 9.15 बजे पुराना कटला से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल राजर्षि अभय समाज पहुंचेगी। इसी दिन से 12 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक राजर्षि अभय समाज रंगमंच पर पशुपतिनाथ की कथा होगी। कथा का वाचन आचार्य दीपक अवस्थी करेंगे। 13 को सुबह 11 बजे पार्थिव शिवलिंग पूजा के बाद भंडारा होगा। शाम 5.15 बजे राजर्षि अभय समाज रंगमंच से नगर यात्रा निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई त्रिपोलिया महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। 14 फरवरी को शाम 7.15 बजे त्रिपोलिया महादेव मंदिर में ब्यावले का आयोजन किया जाएगा। 15 महाशिवरात्रि के दिन रात 9.15 बजे शिव-पार्वती स्वरूप की वरमाला का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर मंदिर में पार्वती का पितांबरी स्वरूप में विशेष शृंगार किया जाएगा। 16 फरवरी को सुबह 10.15 बजे त्रिपोलिया महादेव मंदिर में खप्पर पूजन के साथ उत्सव का समापन होगा।


