बाड़मेर | रिटायर्ड एंप्लॉइज एसोसिएशन शाखा बाड़मेर की ओर से मंगलवार को रोडवेज कार्यशाला गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना 28 दिसंबर को जयपुर में हुई प्रदेश कार्यसमिति के निर्देशानुसार 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंध निदेशक के नाम मुख्य प्रबंधक, बाड़मेर आगार को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी कर मांगों से अवगत कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मंजुर कुरैशी के सानिध्य में तथा शाखा अध्यक्ष आत्माराम पंवार की अध्यक्षता में हुए धरने में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन महासचिव हरगोविंद शर्मा को स्पीड पोस्ट से भी भेजा गया। धरने में कुठला खान, गुमान सिंह सोढा, प्रेमसिंह ईन्दा, धीरदान देथा, कानाराम डुडी, कचरखान, देराजराम, सतगिरी, प्रेमसिंह गोदारा, ओमप्रकाश, राजुराम, सुलेमान खान, चुतराराम, पोकरलाल, पुरुषोत्तम सिंह, मिरण खान, जमाल खान सहित कई साथी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मजदूर एकता और अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए।


