तीन मौसमी सिस्टम के एक साथ सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। भोपाल में मंगलवार रात 11 बजे के बाद सीजन का पहला मावठा गिरा। इससे हवा में ठंडक घुल गई। ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में भी बारिश हुई है। वहीं सीहोर, शाजापुर और चंबल के कई इलाकों में ओलावृष्टि की खबर है। इससे पहले भोपाल में रात का पारा 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आगे… आज भोपाल में बारिश, ग्वालियर में ओलों के आसार मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को श्योपुर कला, मुरैना, भिंड और ग्वालियर में ओले गिरने की संभावना है। भोपाल में बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। 31 जनवरी को नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से अगले कुछ दिन-रात की ठंड कम रह सकती है।


