7000851378 पर करें खनन की शिकायत:सिया चेयरमैन की प्रदेश के 23 हजार सरपंचों को चिट्ठी

प्रदेश में पर्यावरण नियमों के पालन को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने गांव स्तर से निगरानी शुरू करने की पहल की है। मप्र स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी (सिया) के अध्यक्ष शिवनारायण सिंह चौहान ने प्रदेश के 23 हजार सरपंचों को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि जहां भी खनन या अन्य गतिविधियों में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन हो रहा हो, उसकी जानकारी सीधे सिया को दें। क्या देखना है? शिकायत कैसे करनी है? कलेक्टर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सिया को लिखित रूप में दें। शिकायत करने वाले का नाम, नियम तोड़ने वाले व्यक्ति या संस्था की जानकारी, खदान या खनिज का नाम, सटीक लोकेशन, नियम किस तरह तोड़े जा रहे हैं लिखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *