भास्कर न्यूज | रिगनी-खरौद खैरताल स्थित जीएलडी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण देवांगन और विशिष्ट अतिथि पुष्पा बाई देवांगन ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में वार्षिक पुरस्कार वितरण भी किया गया। 10वीं के टॉपर उपेंद्र साहू को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। 12वीं की टॉपर ममता कोसले को भी सम्मानित किया गया। क्रीड़ा क्षेत्र में प्रिया साहू और आयुष कर्ष को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किए गए। तृप्ति कश्यप और श्रद्धा साहू को भी सम्मान मिला। विषय टॉपर के लिए शिक्षक अनुप सोनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रकुमार देवांगन ने संबोधित किया। सचिव मीना देवांगन, संयुक्त सचिव द्रौपदी देवांगन और प्राचार्य डॉ. शिवपूजन पांडेय ने गणतंत्र दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला।


