भास्कर न्यूज | बालोद मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा सामान्य(27 डिग्री) से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसी तरह रात का पारा भी सामान्य(14 डिग्री) से दो डिग्री ज्यादा। उत्तर से ज्यादा वर्तमान में दक्षिण दिशा से नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से तापमान बढ़ते क्रम पर है। पिछले तीन दिन से लोगों को ठंड से राहत मिली। आगे भी ऐसा ही अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। पिछले तीन दिन से अधिकांश समय तक मौसम साफ रहने के अलावा सूर्य की तपिश से दोपहर में लोगों को गर्मी व उमस का अहसास हो रहा है। हालांकि रात व सूर्योदय के पहले उत्तरी हवा के प्रभाव से ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार को शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 43 फीसदी रही। इस दौरान 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। पारा 29 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन 30 जनवरी तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। इस लिहाज से आगे भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अगले तीन दिन अधिकांश समय तक 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण दिशा से हवा आने से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। जबकि उत्तर दिशा से हवा आने से ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान मंे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है।


