फोन छीन पढ़ाई के लिए कहा तो की आत्महत्या

भास्कर न्यूज |लुधियाना ढंडारी कलां की दुर्गा कॉलोनी में 26 जनवरी सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुमकुम पुत्री अशोक साहनी के रूप में हुई है, जो छठी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में कमजोर थी और अधिक समय मोबाइल पर बिताती थी। मां द्वारा फोन छीनने के बाद कुमकुम कमरे में गई और फंदा लगा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *