अब गलाडा कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ दूसरा स्पाइस कैफे , दिव्यांग ही करेंगे पूरा संचालन

भास्कर न्यूज| लुधियाना पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गलाडा कॉम्प्लेक्स में कैफे स्पाइस का उद्घाटन किया। यह शहर का दूसरा कैफे है। जिसका संचालन दिव्यांग करेंगे। इससे पहले हंबड़ां रोड में यह कैफे पहले चल रहा है, जिसमें खाना आर्डर से लेकर बनाने तक का काम दिव्यांग कर रहे हैं। इसमें उनको प्रशासन की तरफ से स्टाइफन दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से कैफे स्पाइस(स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम फॉर इन्क्लूजन, कॉन्फिडेंस एंड एम्पावरमेंट)एक पहल है। जिसे प्रोजेक्ट उम्मीद के तहत शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण और स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इससे उनमें आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक समावेश को बढ़ावा मिल सके। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और एनजीओ आशीर्वाद इस प्रोजेक्ट के ऑपरेशनल पार्टनर रहे हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और रोजमर्रा के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंत्री ने डॉ. नीलम सोढ़ी और सपना मित्तल की सराहना की। इस प्रोजेक्ट का समन्वय और प्रबंधन तनशीन कौर ने जिला विकास फेलो अंबर बंदोपाध्याय, डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना से किया, जिससे विभागों के बीच सहज समन्वय और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित हुआ। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, लुधियाना के मेयर इंदरजीत कौर, गलाडा के मुख्य प्रशासक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *