रायसेन कलेक्टर का पहली टीएल बैठक में सख्त रुख:सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर फोन कर पूछी जानकारी

रायसेन के नवनियुक्त कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को टीएल बैठक ली। उन्होंने पहली टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। करीब 5-6 घंटे चली बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित करने की प्रवृत्ति बंद की जाए। कलेक्टर ने बैठक के दौरान सीधे शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर समस्याओं की जानकारी ली। एक मामले में कलेक्टर ने माध्यमिक शिक्षक संतोष कुमार अहिरवार से फोन पर बात की, जिन्हें 8 महीने का डीए एरियर नहीं मिला था। जब जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो कलेक्टर ने उन्हें फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह उद्योग विभाग की समीक्षा में शिकायतकर्ता दिनेश वंशकार के मामले में विभागीय कार्रवाई न होने पर महाप्रबंधक हंसराज चौधरी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को आगामी सात दिनों में लंबित शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में व्यक्तिगत रुचि लेकर समाधान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *