अब पर्यटक ई-स्कूटी के जरिए शहर का भ्रमण कर सकेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बीडीए ने बड़ी पहल की है। बीडीए कार्यालय में 40 ईवी स्कूटी पहुंच चुकी है। फरवरी की शुरुआत में ई-स्कूटी की सेवा पर्यटकों के लिए शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इनके सुचारू संचालन के लिए 9 ईवी स्टेशनों की भी पूरे तरीके से तैयार कर दिया गया है। वहीं, राजेंद्र नगर में नगर निगम की पार्किंग में उसका चार्जिंग स्टेशन रहेगा। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल ई-साइकिलिंग और ई-बाइक स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की गई थी। उसी के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल से टूरिस्ट शहर में पर्यटन स्थलों पर घूम सकें। इसके लिए 10 ईवी स्टेशन तैयार कराए गए थे, जिसके लिए बीडीए की ओर से एप तैयार कर लिया गया है। जीपीएस स्टॉल का काम चल रहा है। इसके अलावा राजेंद्र नगर में चार्जिंग स्टेशन को तैयार करने का भी काम किया जा रहा है,जो अगले हफ्ते तक बन कर तैयार हो सकेगा। ई-स्कूटी पर्यटकों को जीपीएस पार्क, टाउन हॉल, आरबीएम हॉस्पीटल, गोविंद निवास सर्कल, हीरादास बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज एसपीजेड कॉलोनी के पास, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के ईवी-स्टेशन पर पर्यटकों को स्कूटी आसानी से मिल सकेंगे। “ई-स्कूटी के प्राइज पर्यटकों के लिए तय किए जा रहे हैं। वहीं,चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही पर्यटकों को ई-स्कूटी की सुविधा मिलेगी।”
-लवकुश यादव, जेईएन बीडीए


